Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव पीसी उपाध्याय समेत 5 के खिलाफ केस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टेंडर दिलाने के नाम पर लिए एक करोड़

देहरादून। ऑफलाइन टेंडर के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में मुख्यमंत्री के पूर्व निजी सचिव पीसी उपाध्याय, सौरभ शर्मा उर्फ सौरभ वत्स, उसकी पत्नी नंदिनी वत्स सहित पांच के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हो गया है।
गुरुनानक नगर पटियाला (पंजाब) निवासी रजत पराशर ने तहरीर दी है कि आरोपितों ने सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर उनसे व उनकी सहयोगी फर्मों से करीब एक करोड़ रुपये ले लिए। बाद न तो टेंडर दिलवाया और ना ही रुपये लौटाए। रुपये वापिस मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले पटियाला के ही रहने वाले संजीव देव ने आरोपितों के खिलाफ तीन करोड़ 46 लाख रुपये ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड के मिरानपुर कटरा रेलवे ट्रैक की मरम्मत कार्य के चलते उत्तराखंड की 13 अगस्त से ये ट्रेन रहेंगी रद्द
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement