Report by : कालू वर्मा
Published at :
सुरंग में बिना कपड़े मिला नागरिक रिपब्लिक ऑफ बेलारूस का निकला

हरिद्वार पायलट बाबा आश्रम में रुका था, उसके साथियों को सुपुर्द किया
हरिद्वार। कोतवाली नगर के हरकी पैडी क्षेत्र में विदेशी नागरिक अचेत और अर्धनग्न अवस्था में मिला था। जिसे चौकी प्रभारी हरकी पैडी उ0नि0 मुकेश थलेडी ने बाजार से कपडे खरीद पहनाएं। जिला चिकित्सालय हरिद्वार में उसे भर्ती करवाया है।

सुरंग में बिना कपड़े मिला नागरिक रिपब्लिक ऑफ बेलारूस का निकला

पुलिस कर्मी मनोज यादव को उसकी देखरेख के लिए तैनात किया है। विदेशी नागरिक के होश में आने पर उसने अपना नाम DZENISEVICH निवासी रिपब्लिक आँफ बेलारूस बताया है। जो हरिद्वार पायलेट आश्रम में ठहरा हुआ था। पायलेट आश्रम से सम्पर्क करने पर उसके मित्रजन अस्पताल पर उपस्थित आने पर उक्त विदेशी नागरिक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

स्थानीय अभिसूचना अधिकारी/ कर्म0गण मौके पर उपस्थित थे उनके द्वारा अग्रिम व आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›