Report by : CWN Desk
Published at :
जी-20 समिट से उत्तराखंड भारत ही नहीं विश्व पटल पर चमकेगा: भट्ट

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट पहुंचे नैनीताल

(कमल जगाती)
नैनीताल
। उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जी20 समिट के बाद भारत के साथ उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर चमक जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि केंद्रीय विपक्ष गैर जिम्मेदाराना और बचकाना है।
नैनीताल स्थित राज्य अतिथि ग्रह में हुए एक सादे कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता की। जी20 पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसका नैनीताल जिले के रामनगर में होना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। भट्ट ने कहा कि 1999 में जी20 की स्थापना के बाद हर वर्ष अलग अलग देशों में होती है। इस बार सबसे बड़ा आयोजन भारत में हो रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी से गुजरते विश्व के बीच भारत इस बैठक को आयोजित कर रहा है। हमारी सरकार ने अपनी आर्थिक स्थिति को संभाला है। जी20 मीटिंग का एम्बलम हमारे राष्ट्र फूल कमल के साथ पृथ्वी से जोड़ता है। इस वर्ष कुछ मित्र देश जैसे बांग्लादेश इजिप्ट, मौरिषयस, ओमान, संयुक्त अरब एमीरेट्स आदि भी भारत के आमंत्रण पर इसमें हिस्सा ले रहे हैं। मंत्री ने बताया कि बैठक में आर्थिक मसलों और शेरपा ट्रेक पर चर्चा होगी। इसमें अलग अलग देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या राजा होते हैं जो अपने राष्ट्र का नेतृत्व करते हैं। भारत का नेतृत्व नीति आयोग के सी.ई.ओ.करेंगे। मंत्री ने कहा कि हमारा अन्न का भंडार भरा हुआ है और जिन देशों में भुखमरी जैसी स्थिति है, उन्हें हम अन्न देने की स्थिति में हैं। ये समिट के बाद भारत और उत्तराखंड की तस्वीर दुनिया के सामने रखी जाएगी। विपक्ष पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश का गैर जिम्मेदाराना और बचकाना विपक्ष है। विपक्ष अगर प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप लगाता है तो जनता उसका सही से जवाब देती है। उन्होंने पर्यटन पर बोलते हुए कहा कि नैनीताल में पर्यटकों के लिए लाइट एंड साउंड शो का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिया है।
     कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्या, मनोज जोशी, मोहित साह, नितिन कार्की, विक्की वर्मा, पुष्कर मेहरा, दया किशन पोखरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›