Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
बेरोजगारों पर दर्ज मुकदमे होंगे वापस

(कमल जगाती)

नैनीताल- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंची धाम में आ रही ट्रैफिक की समस्या का हल निकालते हुए भावली सैनेटोरियम से रातिघाट तक टू लेन बाई पास सड़क बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ से नाथुवाखान होते हुए अल्मोड़ा जाने वाले मार्ग को भी चौड़ा करने की बात कही।
नैनीताल फ्लैट्स मैदान में खेली गई स्व.एन.के. आर्या मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मौके पर आज मुख्यमंत्री को आना था। मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री का दौरा रद्द हो गया। बारिश के चलते एन.वाई.एस.और मक्कार क्रिकेट क्लब को संयुक्त रुप से विजयी घोषित किया गया। मुख्यमंत्री ने मोबाइल फोन से संबोधित करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। सी.एम.धामी ने टेलीफोन पर बोलते हुए कहा कि कैंची धाम में जाम से निजात दिलाने के लिए उनकी सरकार भावली सैनेटोरियम से रातिघाट तक टू लेन बाई पास सड़क को टू लेन बना रही है जिससे ट्रैफिक इस मार्ग से अल्मोड़ा व रानीखेत के लिए निकल जाएगा। इसके अलावा रामगढ़ से नाथुवाखान होते हुए अल्मोड़ा जाने वाले मार्ग को भी चौड़ा कर ट्रैफिक को आसानी से अल्मोड़ा जाने वाला बनाने से कैंची का लोड कम हो जाएगा। विधायक ने बताया कि सरकार के महत्वकांशी ‘मानसखंड मंदिर माला मिशन’ में कैंची धाम को जगह मिलने से वहां पहले ही सौन्दर्यकरण और पार्किंग की व्यवस्था करने पर सरकार जुट गई है। फ्लैट्स मैदान के हॉल में हुए इस पुरुष्कार वितरण समारोह के दौरान जिलाधिकारी धिराज गर्भयाल, एस.एस.पी.पंकज भट्ट, एस.डी.एम.राहुल साह, एस.पी.जगदीश चंद्र, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत दर्जनों खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›