Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड से दिल्ली हुई दूर, सोमवार से रोडवेज बसें गागलहेड़ी-सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से यमुनानगर-करनाल-सोनीपत होकर दिल्ली जाएंगी

Published

on

कांवड़ मेले के चकते रूट बदला गया, टोल भी अधिक, 80 रुपये तक बढ़ेगा वोल्वो का किराया
देहरादून। कांवड़ यात्रा के चलते सोमवार से दिल्ली मार्ग पर जाने वाली परिवहन निगम की बसें निर्धारित रुड़की-मुजफ्फरनगर-मेरठ-मुरादनगर मार्ग के बजाय गागलहेड़ी-सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से यमुनानगर-करनाल-सोनीपत मार्ग होकर दिल्ली जाएंगी।
परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, हरिद्वार व ऋषिकेश से दिल्ली की ओर जाने वाली बसों को पहले बिजनौर मार्ग से भेजा जाएगा, लेकिन यदि इस मार्ग पर भीड़ बढ़ती है तो ऋषिकेश व हरिद्वार की ओर से दिल्ली जाने वाली बसें भी सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से यमुनानगर होते हुए जाएंगी।
ये बसें पहले देहरादून आएंगी और यहां से परिवर्तित मार्ग पर जाएंगी। दूरी बढ़ने के कारण बसों के किराये में भी वृद्धि होगी। इसके लिए ई-टिकट मशीनों को अपडेट किया जा रहा है।
कांवड़ यात्रा के चलते रुड़की-मुजफ्फरनगर-मेरठ-दिल्ली मार्ग कल यानी सोमवार से बंद हो जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम ने पहले ही तैयारी कर ली थी। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से सभी डिपो के एजीएम को आदेश दिया गया है कि कांवड़ यात्रा में पुलिस-प्रशासन की ओर से परिवर्तित किए गए मार्गों पर ही बसों का संचालन किया जाए।
वर्तमान में देहरादून, हरिद्वार व ऋषिकेश से जाने वाली समस्त बसों को निर्धारित मार्ग रुड़की-मुजफ्फरनगर-मेरठ होकर दिल्ली भेजा जा रहा है, लेकिन रविवार की मध्य रात्रि से इस मार्ग का यातायात परिवर्तित कर दिया जाएगा। आदेश दिए गए हैं कि निर्धारित मार्ग पर अगर कांवड़ यात्रियों की भीड़ अधिक होती है तो रविवार देर रात्रि की बसों को भी परिवर्तित मार्ग से ही दिल्ली भेजा जाए।
निर्धारित मार्ग पर दून-दिल्ली की दूरी 258 किमी है, जबकि परिवर्तित मार्ग पर यह दूरी बढ़कर 317 किमी हो जाएगी। दूरी में आए 59 किमी के अंतर से परिवहन निगम की बसों का किराया भी बढ़ जाएगा। दिल्ली समेत गुरुग्राम, जयपुर, फरीदाबाद, अलवर, आगरा जाने वाली बसें भी परिवर्तित मार्ग से ही संचालित की जाएंगी। मार्ग परिवर्तन शिवरात्रि यानी दो अगस्त तक लागू रहेगा। परिवर्तित मार्ग पर बढ़े किराये के साथ तकरीबन डेढ़ से दो घंटे का अतिरिक्त समय भी लगेगा। कांवड़ के दौरान परिवर्तित मार्ग सहारनपुर एक्सप्रेस-वे-यमुनानगर-करनाल मार्ग पर टोल भी अधिक हैं और इसकी दूरी भी अधिक होगी। ऐसे में देहरादून से दिल्ली जाने वाली वोल्वो बसों का किराया 75 रुपये से 80 रुपये तक बढ़ सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860