Report by : Paras Bisht
Published at :
रामनगर में आज से जी-20 समिट, आएंगे 66 देशी-विदेशी मेहमान

अपराह्न 4 बजे तक मेहमानों की पहुंचने की संभावना, तैयारियां पूरी

रामनगर में आज से जी-20 समिट, आएंगे 66 देशी-विदेशी मेहमान

हल्द्वानी। रामनगर में आज यानी 28 से 30 मार्च तक चलने वाली जी-20 समिट में अपराह्न से विदेशी मेहमान पहुंच जाएंगे। मेहमान कड़ी सुरक्षा के बीच रामनगर पहुंचेंगे। समिट में 36 विदेशी और 20 भारतीय सहित कुल 66 मेहमान होंगे।
विदेशी मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से ढिकुली के ताज रिजॉर्ट में की गई है। रामनगर के आमडंडा से लेकर ढिकुली तक वन क्षेत्र होने के चलते नेटवर्क की समस्या रहती है। विदेशी मेहमानों के आगमन को देखते हुए नेटवर्क की समस्या ना हो इसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक टॉवर लगा दिए हैं। इन टॉवर को पेड़ों पर लगाया गया है, ताकि नेटवर्क की समस्या से विदेशी मेहमानों को न जूझना पड़े।
जी-20 में भारत की प्राथमिकताएं
– हरित, विकास, जलवायु वित्त और लाइफ।
– त्वरित, समावेशी और लचीला विकास।
– एसडीजी (सबस्टेनिबल डवलपमें गोल्स) पर प्रगति में तेजी लाना।
– तकनीकी परिवर्तन और डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना।
– 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान।
– महिलाओं के नेतृत्व में विकास।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›