Report by : CWN Desk
Published at :
जी-20 सम्मेलन: कोविड 19 ने दुनिया की आंखें खोलने का काम किया

रामनगर में आयोजित सम्मेलन में इन चार मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

रामनगर। प्रिंसिपल साइंस एडवाइजर अजय कुमार सूद ने जी-20 सीएसआर समिट के समापन सत्र के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज समापन सत्र तक 4 बड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा कोविड-19 को लेकर के उभर कर सामने आया। इसमें सभी सदस्य देशों ने इस तरह की बीमारी से उबरने के लिए चर्चा की साथ ही मानव तथा वन्य जीव एवं पालतू पशुओं को लेकर के भी इस बीमारी से निपटने के लिए चर्चा की गई।
इस सत्र में सबसे अधिक चर्चा कोविड-19 ने सभी की आंखें का खोलने का काम  किया।  बदलते मौसम को लेकर के भी इस सत्र में चर्चा की गई। जिसमें नई नई बीमारी तथा उससे निपटने वाले वैक्सीनेशन के लिए भी बात हुई तथा वाइल्डलाइफ इससे प्रभावित ना हो तथा  वन्यजीव एवं पालतू पशु प्रभावित हो  इस पर भी चर्चा की गई। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि सिटीवेस्ट के आधार पर भी विभिन्न बीमारियों की भी जांच की जाए इस पर भी विचार किया गया
दूसरे मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहां की रिसर्च एक बहुत बड़ा मुद्दा है लेकिन उस रिसर्च का लाभ आम लोगों तक मिले इसके लिए भी पब्लिकेशन के  दौरान होने वाली परेशानियों को दूर कर उन रिसर्च को आम लोगों के लिए ओपन किया जाए यह भी सबसे बड़ा मुद्दा उभर कर सामने आया साथ ही तीसरे मुद्दे को लेकर विभिन्न समुदाय एवं अल्प समुदाय वालों को एक साथ एक मंच पर लाने को लेकर के भी चर्चा की की  गई तथा अल्प समुदाय को एक मंच पर लाने की जरूरत भी बताया ।
चौथा मुद्दे पर भी अहम चर्चा हुई जहां विज्ञान को अपने बीच मे रखकर अपनी लीडरशिप तक आवाज पहुंचाना तथा सभी देशो के वैज्ञानिकों ने बदलते मौसम को माना एक बड़ा कारण जिससे स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा बड़ा असर।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›