Connect with us

हरिद्वार

गंडासे से पत्नी की गर्दन काटकर की हत्या, पुलिस की डर से गन्ने के खेत में छिप गया पति

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नृशंस हत्या प्रकरण में 12 घंटे के भीतर हत्यारे पति को पुलिस ने दबोचा, खाना खाने को लेकर हुआ था पति-पत्नी में विवाद
हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के बुक्कनपुर में हुई खौफनाक हत्या प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गंडासे से पत्नी का गला काटने वाले हत्यारे पति को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी मुस्तकीम वारदात के बाद से ही मौके से फरार होकर पुलिस के डर से गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। अंधेरा होने पर रुड़की भागने की फिराक में गन्ने के खेत से बाहर निकले आरोपी को पुलिस टीम ने बुक्कनपुर तिराहे से दबोचकर हत्या में प्रयुक्त गंडासा तथा खून से सनी कमीज भी बरामद की।
18 साल के वैवाहिक जीवन एवं 05 बच्चों की परवरिश के बीच उठाया गए इस हैरान और परेशान करने वाले प्रकरण में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस टीम ने आरोपी पति के खिलाफ थाना पथरी में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। इससे पहले गृहक्लेश के चलते आरोपी मुस्तकीम के 02 भाईयों द्वारा भी आत्महत्या करने की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा दी गयी।
अभियुक्त का नाम पता-
मुस्तकीम पुत्र शौकत अली निवासी ग्राम बुक्कनपुर थाना पथरी
बरामदगी का विवरण-
1- हत्या में प्रयुक्त एक गंडासा
2- खुनालूदा शर्ट 

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेला 2023: हरिद्वार की भोले के जयकारों से गूंजने लगी सड़कों से लेकर गंगा घाट

*पुलिस टीम-*
1- व0उ0नि0 लोकपाल परमार
2- उ0नि0 विरेंदर नेगी
3- उ0नि0 करुणा रौंकली
4- कां0 नारायण राणा
5- कां0 मुकेश चौहान
6- कां0 सुशील

Select Language

Advertisement