Report by : CWN Desk
Published at :
शादीशुदा युवक ने पुलिस की भारोत्तोलन कोच से किया दुष्कर्म

आरोपियों की डर से पीड़िता ने अब परिवार को नहीं बताई थी गैंग रेप की घटना, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी फरार

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचल के कोरबा जिले में जून 2022 में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 13 साल की एक लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित लड़की ने इतने महीनों में अपने साथ हुई आपबीती के बारे में कुछ भी अपने परिवार के सदस्यों से साझा नहीं किया था। लेकिन उसकी डिलीवरी के बारे में जानकर चौंक गए। अब उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘गैंगरेप की घटना पिछले साल 22 जून को हुई थी। मुख्य आरोपी और उसके तीन साथी लड़की को उस समय अपने साथ ले गए जब वह अपने घर में अकेली थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे लड़की को सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।  आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›