Connect with us

हरिद्वार

गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने हार्डवेयर कारोबारी के बेटे से मांगी रंगदारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार में व्यापारी से इस बार नकदी नहीं सोने की डिमांड की, पुलिस ने शुरू की जांच

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के हार्डवेयर कारोबारी के बेटे को एक बार फिर कुख्यात लॉरेंस विश्नोई के नाम से रंगदारी मांगी गई है। व्यापारी के बेटे से इस बार नगदी के बजाय सोने की मांग की गई है।
बीते मार्च के महीने में उत्तरी हरिद्वार निवासी संतोष माहेश्वरी का बेटा शिवेश माहेश्वरी मुंबई गया हुआ था। उसी दौरान शिवेश के मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई थी। बात करने वाले व्यक्ति ने शिवेश से 10 लाख की रंगदारी मांगते हुए हत्या की धमकी दी थी। संतोष माहेश्वरी ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई थी। शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की गई तो पता चला कि जिस नंबर से कॉल आई थी, वह राजस्थान के यात्रियों का है और हरिद्वार में गुम हो गया था। हालांकि धमकी देने वाला गिरफ्तार नहीं हो पाया था। अब शुक्रवार की शाम शिवेश के मोबाइल पर फिर से अंजान नंबर से कॉल आई और रंगदारी के तौर पर सोने की मांग की गई। सोना न देने पर हत्या की धमकी दी गई। व्यापारी ने फिर एसएसपी को आपबीती बताई। तब एसएसपी ने शहर कोतवाली की पुलिस और सीआईयू टीम को जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का पटाक्षेप करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि इसी मोबाइल नंबर से हरिपुर रायवाला में भी दो व्यापारियों को धमकी मिली है। उस संबंध में रायवाला में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रियंका गांधी ने कहा, काम का समय होता है तो हिसाब लेने का भी समय होता है, जनता का भविष्य तय करने जा रहा है 2024 का चुनाव

Select Language

Advertisement