Report by : CWN Desk
Published at :
जेल से गैंगस्टर राठी ने पूर्व छात्र नेता से मांगी 50 लाख की रंगदारी
जेल से गैंगस्टर राठी ने पूर्व छात्र नेता से मांगी 50 लाख की रंगदारी
  • रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने और प्लाट पर कब्जा करने की धमकी

हरिद्वार। हरिद्वार के रोशनाबाद जेल में बंद गैंगस्टर सुनील राठी ने गुरुकुल विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने और भूखंड पर कब्जा करने की धमकी दी है। सिडकुल पुलिस ने सुनील राठी सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गैंगस्टर सुनील राठी रोशनाबाद जेल में है। अक्तूबर 2022 में उसे तिहाड़ से रोशनाबाद जेल शिफ्ट किया गया था। जेल से राठी ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रविकांत मलिक निवासी गुरुकुल कांगड़ी कनखल और उसके भाई अमरकांत मलिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रविकांत मलिक ने कहा कि उसने पत्नी के नाम से नवोदय नगर रोशनाबाद में दो भूखंड खरीदे हैं। राठी ने रंगदारी नहीं देने पर प्लाट पर कब्जा करने की धमकी दी है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सिडकुल पुलिस ने सुनील राठी और नीरज मलिक, प्रदीप राठी, रोहतोश राठी, विपिन राठी, सुशील गुज्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›