Report by : CWN Desk
Published at :
3 दिन नैनीताल जिले में रहेंगे राज्यपाल, देखें क्या है महामहिम का कार्यक्रम

राज्यपाल कैंची धाम मंदिर, घोड़ाखाल और हनुमानगढ़ मंदिर के दर्शन करेंगे
(कमल जगाती)
नैनीताल। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुँच गए हैं। राज्यपाल अपने जनपद भ्रमण के दौरान कैंची धाम मंदिर, घोड़ाखाल और हनुमानगढ़ मंदिर के दर्शन करेंगे।
   राज्यपाल पंतनगर से कर द्वारा नैनीताल पहुँचे। राजभवन पहुँचकर नैनीताल जिलाधिकरी धिराज गर्भयाल और एस.एस.पी.पंकज भट्ट ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी ली। गवर्नर गुरमीत सिंह नैनीताल तीन दिवसीय दौरे पर पहुँचे है, जहाँ वो कल पहले कैंची धाम में नीब करोरी बाबा के दर्शन करेंगे। उस के बाद वो घोड़ाखाल मंदिर और फिर हनुमानगढ़ मंदिर के दर्शन करने जाएंगे।
       राज्यपाल कल दोपहर में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। राज्यपाल 18 फरवरी को राजभवन से कार द्वारा प्रस्थान कर कैलाखान हैलीपैड से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›