Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी: नवीन मंडी गेट के सामने मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन

हल्द्वानी। आज नवीन मंडी गेट के सामने नए मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर वार्ड 59 के पार्षद रईस अहमद गुड्डू, मेडिकल स्टोर संचालक शमीम खान, समाजसेवी मोहन सिंह बोरा, फिरोज खान, नितिन, जीतू जैन सहित अनेक गणमान्य लोग व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान महापौर ने कहा कि क्षेत्र में इस मेडिकल स्टोर के खुलने से लोगों को दवाइयों और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। वहीं पार्षद रईस अहमद गुड्डू ने कहा कि यह मेडिकल स्टोर आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है, जिससे उन्हें समय पर दवाइयाँ और परामर्श मिल सकेगा।

हल्द्वानी: नवीन मंडी गेट के सामने मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन

स्थानीय लोगों ने स्टोर के उद्घाटन का स्वागत करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी कदम बताया और संचालक शमीम खान को शुभकामनाएँ दीं।

हल्द्वानी: नवीन मंडी गेट के सामने मेडिकल स्टोर का भव्य उद्घाटन
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›