Report by : CWN Desk
Published at :
बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों पर उत्तराखंड में नहीं लगेगा ग्रीन सेस

निजी वाहनों से आने वाले पर्यटकों को ट्रिप कार्ड की शर्त की अनिवार्यता नहीं
देहरादून। बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड ने बाहरी वाहनों से एंट्री टैक्स के रूप ग्रीन सेस वसूलने की योजना को खारिज कर दिया है।निजी वाहनों से आने वाले पर्यटकों को ट्रिप कार्ड की शर्त से नहीं गुजरना होगा। इस साल केवल व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ही ट्रिप कार्ड की अनिवार्यता होगी। साथ ही ग्रीन सेस का विचार भी फिलहाल प्राथमिकता में नहीं हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इन दोनों योजनाओं पर चर्चा भी हुई थी। पहले राज्य में दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए एंट्री टैक्स की व्यवस्था थी। लेकिन बाद में केंद्र सरकार के निर्देश पर न केवल इस व्यवस्था को रद्द किया गया, बल्कि सभी चेकपोस्ट को भी समाप्त कर दिया गया। अतिरिक्त राजस्व कमाने के लिए परिवहन विभाग ग्रीन सेस योजना पर काम कर रहा था। सूत्रों के अनुसार सरकार का मानना है कि उत्तराखंड तीर्थाटन और पर्यटन केंद्रित राज्य है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›