Connect with us

नई दिल्ली

तकनीकी खामी के चलते कार बनी आग का गुब्बार, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

-चालक ने कार से कूदकर बचायी जान

रुड़की। रविवार रात्रि 23:21 पर कंट्रोल रूम रुड़की द्वारा गंगनहर के पास कब्रिस्तान रोड पर एक कार में भयंकर आग लगने की सूचना पर फायर यूनिट रुड़की ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच होज रील से पंपिंग कर आग पर काबू पाया। आसपास मौजूद कूड़ा एवं गन्ने के खेत होने के कारण त्वरित कार्यवाही से बड़ा नुकसान होने से बचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  5 विद्यालय पीएम श्री योजना और 6 विद्यालय जनपद स्तर से मॉडल विद्यालय बनाए जाएंगे: अनुराधा पाल

कार चालक अंधेरा एवं कोहरा होने के कारण मुख्य मार्ग से अंदर की ओर भटक गया था। काफी अंदर चले जाने के बाद वापस मोड़ते समय अचानक वाहन ने आग पकड़ ली। चालक ने भी गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
टीम में वरिष्ठ चालक भजन सिंह नेगी, लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, चालक विपिन सिंह तोमर, फायरमैन हरिश्चंद्र राणा, फायरमैन सुनील कुमार बंदों शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में समुदाय विशेष के घोड़ा संचालकों ने पहाड़ी टैक्सी ड्राइवर के घर में घुसकर मारपीट मामले में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने घेरी कोतवाली

Select Language

Advertisement