Connect with us

उत्तराखण्ड

दरोगा भर्ती मामले में हाकम सिंह को मिली जमानत, लेकिन जेल में रहेगा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। नकल माफिया हाकम सिंह को एडीजी कोर्ट से दरोगा भर्ती मामले में जमानत मिल गई है। हालांकि, अन्य यूकेएसएससी समेत अन्य मामले में हाकम सिंह फिलहाल जेल में ही रहेगा। एडीजी अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दरोगा भर्ती मामले में हाकम सिंह को जमानत दे दी है।
पेपर लीक मामले में हाकम सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद से लगातार हाकम सिंह के वकीलों द्वारा कोर्ट में जमानत की अर्जी दी गई, जो कई बार नामंजूर हो गई। सोमवार को उसे जमानत मिल गई। लेकिन कोर्ट में अभी कई और मामलों के लंबित होने के चलते हाकम सिंह अभी जेल की सलाखों से बाहर नहीं आ पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुरादाबाद: 8वीं की छात्रा से मांगा गया 'वर्जिनिटी सर्टिफिकेट', पुलिस ने प्रधानाचार्या समेत 3 पर दर्ज किया केस

Select Language

Advertisement