Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में 29 मई को लगेगा रोजगार मेला

प्रतिष्ठित कंपनी क्वेस्कॉर्प द्वारा विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए बेरोजगार युवकों का होगा चयन

हल्द्वानी। 29 मई सोमवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन होगा। जिसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनी क्वेस्कॉर्प द्वारा विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए बेरोजगार युवकों के चयन किए जाएंगे।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने बताया कि देश भर की विभिन्न कंपनियां 500 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। उन्होंने युवाओं से इस भर्ती मेले में पहुंचकर अपने लिए रोजगार के अवसर तलाशने की अपील की है। 29 मई को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित इस रोजगार मेले में भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे रोजगार मेले में दसवीं, बारहवीं, स्नातक, परास्नातक, बीबीए, एमबीए, बीटेक, पैरामेडिकल तथा आईटीआई उत्तीर्ण एवं अन्य तकनीकी योग्य धारक जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष की होगी अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग 500 लोगों को रोजगार इस रोजगार मेले के माध्यम से दिया जाएगा भारत की प्रसिद्ध कंपनी क्वेस्कॉर्प द्वारा युवाओं के साक्षात्कार कर उन्हें विभिन्न कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›