Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बुजुर्ग महिला का चोरी हुआ बक्सा बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी पुलिस ने बद्रीपुरा चोरी कांड का खुलासा कर अल्मोड़ा के वीरेंद्र बिष्ट को गिरफ्तार किया है। सोने के जेवर, नकदी और मकान की रजिस्ट्री समेत पूरा बक्सा बरामद।

हल्द्वानी। बद्रीपुरा इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज चोरी के मामले को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर सुलझा लिया है। बुजुर्ग महिला दया नेगी के घर से किरायेदार बनकर बक्सा उड़ाने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर का रहने वाला वीरेंद्र बिष्ट बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी वीरेंद्र बिष्ट ने गुरुवार को खुद को अल्मोड़ा का निवासी बताकर दया नेगी से कमरा किराये पर लेने के बहाने संपर्क किया था। मौका पाकर वह कमरे में रखा भारी बक्सा अपनी पीठ पर लादकर फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। बरामद किए गए सामान में एक सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल और एक छोटी सोने की बाली शामिल है।
गहनों के अलावा, बक्से में रखे लगभग दस हजार रुपये की नकदी, साड़ियां और सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज ‘मकान की रजिस्ट्री’ भी सुरक्षित बरामद कर ली गई है। मकान की रजिस्ट्री मिलने से बुजुर्ग महिला और उनके परिवार ने राहत की सांस ली है। इस चोरी ने इलाके में काफी डर पैदा कर दिया था, लेकिन पुलिस की तत्परता ने अपराधियों को सख्त संदेश दिया है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बेहद शातिराना तरीके से बुजुर्ग महिला की अकेलेपन का फायदा उठाया था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या वीरेंद्र बिष्ट शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सजेगा दिग्गजों का मेला: 11 मार्च से लेजेंड्स लीग क्रिकेट का आगाज़, रैना-पठान दिखाएंगे दम

Select Language

Advertisement