Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: युवा वैश्य महासभा ने लगाया बहुउद्देशीय शिविर, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सुविधाएं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के महाराजा अग्रसेन भवन में युवा वैश्य महासभा द्वारा बहुउद्देशीय जन सुविधा शिविर का आयोजन। आधार, UCC पंजीकरण और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाओं का मिला लाभ।

हल्द्वानी। शहर के महाराजा अग्रसेन भवन में युवा वैश्य महासभा द्वारा एक विशाल जन सुविधा (बहुउद्देशीय) शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर गजराज सिंह बिष्ट, पूर्व महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य और शंकर कोरंगा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरल और त्वरित रूप से पहुंचाना था।
इस शिविर के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को एक ही स्थान पर संपूर्ण डिजिटल और प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में आधार कार्ड संशोधन, UCC विवाह पंजीकरण, और आयुष्मान कार्ड बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। इसके साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड और ई-श्रम कार्ड जैसी सेवाओं का समाधान भी मौके पर ही किया गया।
युवा वैश्य महासभा के अध्यक्ष अतुल जायसवाल, महामंत्री कपिल अग्रहरि और कोषाध्यक्ष प्रकर्श कंसल ने बताया कि यह प्रयास जनता की समस्याओं के समाधान के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि अक्सर नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन इस सार्थक प्रयास से वरिष्ठजनों, महिलाओं और युवाओं को सीधा लाभ मिला है। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करवाया।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट और राज्यमंत्री शंकर कोरंगा ने संगठन के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनहित में किया गया यह सुंदर आयोजन अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणादायी है। इस अवसर पर बिंदेश गुप्ता, प्रदीप बिष्ट, तनुज गुप्ता और राजेंद्र अग्रवाल सहित महासभा के दर्जनों पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को सामाजिक सरोकारों के लिए मील का पत्थर बताया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement