Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी पूरी, आज होगा भव्य भंडारा

(कमल जगाती)
नैनीताल।
नैनीताल में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर होने वाले भंडारे की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां भंडारे में बनने वाले हलुवे, सब्जी और पूरी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पहली बार करा रहे भंडारे को लेकर कार्यकर्ताओं में जमकर जोश दिख रहा है।
बुधवार को माँ नयना देवी मंदिर के समीप धर्मशाला के हॉल और किचन में प्रसाद बन रहा है। भंडारे का प्रसाद बनने के दौरान भक्तों का जोश देखने पायक रहा। भक्तों को माँ नयना देवी मंदिर में गुरुवार को एक बजे होने वाले सुन्दरकाण्ड के बारे में बताया गया। इसके साथ ही कैपिटल सिनेमा के समीप भगवा ध्वज तले सवेरे 11 बजे होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी गई। आज ‘हनुमान भक्त’ और ‘जय श्री राम सेवा दल’ की ‘यूथ फोर्स’ और वरिष्ठ सदस्यों ने पंत पार्क से गुरुद्वारे तक भगवा ध्वज, पतंग झण्डी लगाकर मार्ग को चकाचक कर दिया। इसके अलावा एक अन्य यूथ फोर्स ने गुब्बारों से गेट बनाने के लिए सैकड़ों गुब्बारे फुला दिए। गुरुवार सवेरे 11 बजे को होने वाले भव्य ‘हनुमान जन्मोत्सव’ में श्री प्रभु और उनके भक्तों के लिए मार्ग को भक्तिमय किया जा रहा है। इसके लिए कुमाउँनी सांस्कृतिक पतंगों को ठंडी सड़क में तैयार किया गया है। साथ ही जन्मोत्सव के भंडारे के लिए भोज्य प्रसाद भी तैयार किये जा रहे हैं। धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने आम लोगों को जन्मोत्सव में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›