Connect with us

उत्तराखण्ड

हार्डवेयर व्यापारी से फिर मिली रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम पर मांगी जा रही है फिरौती

हरिद्वार- संतोष महेश्वरी हार्डवेयर व्यापारी हरिद्वार को उनके पुत्र शिवेश महेश्वरी के मोबाइल नंबर पर रंगदारी मांगने व धमकी मिलने संबंधी कोतवाली नगर पर दर्ज मु0अ0सं0 189/2023 धारा 384/506 की विवेचना चल रही थी जिसमें धमकी भेजे जाने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताकर रंगदारी मांगी थी। कल शाम को पुनः शिवेश महेश्वरी के मोबाइल नम्बर पर इस बार दूसरे नंबर से धमकी व रंगदारी संबंधी टैक्स मैसेज भेजा गया है। संदेश व संबंधित नम्बर की गहनतापूर्वक जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली की खुशियां मातम में बदली, हरिद्वार में दो हत्याओं से सनसनी

रंगदारी मांगने वालो को बख्शे नही , स्पेशल टीमों को लगाया गया है:एसएसपी


ज्ञातव्य है कि दिनांक 09.03.2023 को ही हरिपुर रायवाला क्षेत्र के दो हार्डवेयर व्यापारियों को भी लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी दी गई थी जिस संबंध में दो मुकदमें थाना रायवाला में भी दर्ज हुए। उनको भी कल शाम पुनः उसी नंबर से धमकी मिली है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा मामले के जल्द खुलासे हेतु विशेष पुलिस टीमों को लगाया गया है।

Select Language

Advertisement