Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार छात्रावास टीम ने जीती हॉकी चैंपियनशिप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का समापन, चंपावत उप विजेता
हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित वन्दना कटारिया हॉकी स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय आमंत्रण बालिका हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच आवासीय हॉकी छात्रावास हरिद्वार एवं जनपद चम्पावत की टीमों के बीच खेला गया। हॉकी छात्रावास हरिद्वार की टीम 2-0 से विजयी रही। जबकि चंपावत उप विजेता बनी।


मुख्य अतिथी जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सभी खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुये उन्हें निरन्तर आगे बढ़ते रहने के लिये प्रोत्साहित किया तथा खिलाड़ियों के उत्साहवर्द्धन हेतु उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किये। प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि लोगों में खेलों के प्रति काफी जागरूकता आयी है तथा समझ रहे हैं कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी बहुत जरूरी हैं। इसी का परिणाम है कि आज बालिकायें प्रत्येक खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से तन, मन तथा मस्तिष्क सभी का सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, सहायक निदेशक खेल सुनील कुमार डोभाल, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, उपक्रीडा अधिकारी ऊधमसिंह नगर वरूण बेलवाल, शिखा बिष्ट, सहायक प्रशिक्षक हॉकी, अनुराग राठी, प्रजापति कुकरेती आदि सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - धामी सरकार ने किया सपना पूरा, 604 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement