Connect with us

नई दिल्ली

हरिद्वार पुलिस की अनोखी पहल, हरिद्वार का यह घाट लिया गोद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

घाट की साफ-सफाई और रखरखाव का जिम्मा अब हरिद्वार पुलिस के कंधों पर

एसएसपी श्री अजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर मंत्रोच्चार के बीच विष्णुघाट को अपनाया

सिटी क्षेत्र के तमाम पुलिस अधिकारी बने कार्यकर्म के गवाह, चला सफाई अभियान

हरिद्वार। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आज एसएसपी श्री अजय सिंह की प्रेरणा से हरिद्वार पुलिस ने “स्वच्छ भारत अभियान” में अपनी छोटी सी भूमिका तय करते हुए हर की पैड़ी के निकट स्थित विष्णुघाट को गोद लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से जा रही मैक्स पतलोट मोटर मार्ग खाई में गिरी, चालक समेत 6 लोगों की मौत

पवित्र मंत्रोच्चार के बीच एसएसपी श्री अजय सिंह ने एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी देहात स्वप्न किशोर, सी ओ सिटी मनोज ठाकुर ,सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी, शहर क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष, शहर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत चौकी इंचार्ज एवं अन्य पुलिस ऑफिसर्स तथा व्यापार मंडल से संजीव नैयर, सुरेश गुलाटी, राजीव पाराशर, कमल बृजवासी, राजन सेठ बृजेश, बृजेश पुरी, संदीप शर्मा आदि होटल एसोसिएशन से मिंटू पंजवानी के बीच पवित्र दीप प्रज्वलित कर माँ गंगा को साक्षी मान घाट की जिम्मेदारी सम्हाली।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर भर्ती: अब पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा, बाकी फिर

पावन गंगा माता के किनारे स्थित विष्णुघाट की देखभाल, साफ-सफाई एवं रखरखाव अब हरिद्वार पुलिस के जिम्मे रहेगी।

Select Language

Advertisement