राजनीति

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पुनः बिन्दुखत्ता अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का तांता।

बिन्दुखत्ता/लालकुआं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा में बिन्दुखत्ता लालकुआं की बागडोर शीर्ष नेतृत्व ने अपने सक्रिय और कद्दावार नेता पुष्कर दानू के हाथों में सौंपी है। पुष्कर दानू कई वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आये हैं, वह लालकुआं विधान सभा में यूथ कांग्रेस विधान सभा का अध्यक्ष भी चुनावों में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर विधान सभा के अध्यक्ष पद पर भी आसीन रह चुके हैं। पुष्कर राहुल प्रियंका ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

इसी क्रम में हल्द्वानी ब्लॉक में बमौरी ब्लॉक में अध्यक्ष हेम पांडे को बनाया है जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं, पार्टी ने इन पर अपना विश्वास जताकर इन्हे अध्यक्ष पद पर आसीन किया है।

पुष्कर दानू के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के युवाओं में काफी जोश है ।

पुष्कर दानू के अध्यक्ष बनने पर युवाओं ने मिष्ठान वितरण कर उन्हें मिठाई खिला कर उनका जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। शुभकामनाएं देने में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, हरेन्द्र बोरा, रामबाबू मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, भुवन पांडेय, भगवान सिंह धामी, बलवंत सिंह दानू, पूर्व पी सी सी राजेन्द्र खनवाल, यूथ अध्यक्ष कमल दानू , हेमवती नन्दन दुर्गापाल, देवेंद्र दानू, केदार दानू, प्रमोद कलौनी, कविराज धामी, राजा धामी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष राधा दानू, विमला जोशी, उर्मिला धामी, पुष्पा नेगी, धीरेंद्र जोशी, उमेश कबड़वाल, सचिन कुमार, पारस बिष्ट, तरुण सनवाल, रमेश जोशी, बीडीसी गोपाल अधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख गोपाल नेगी, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट सहित सैकड़ों लोगों ने ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी और युवा नेतृत्व के हाथों कमांन देने के लिए शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी