Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में आज भारी बारिश का अलर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। राज्य के आठ जिलों में आज अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है। जबकि इनमें से तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के तीन जिलों देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं पर तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के झबरेड़ा में 8 साल के मासूम के ऊपर मां के बैठकर उसे पीटने का वीडियो वायरल, देखिए क्या है मामला

Select Language

Advertisement