Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में भारी बारिश से गौला का जलस्तर बढ़ा, बैराज के गेट खोले गए, निचले इलाकों में जलभराव, देखिए वीडियो

हल्द्वानी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रेड अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते गौला नदी का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है.शुक्रवार सुबह से ही लगातार मूसलाधार बरसात जारी है .वहीं भारी बरसात के चलते गौला नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है।
गौला बैराज से सबसे ज्यादा पानी सिंचाई विभाग की नहरों के माध्यम से डिस्चार्ज किया जाता है लिहाजा हल्द्वानी सहित लालकुआं के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति भी पैदा हो गई है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बी सी नैनवाल का कहना है कि भारी बरसात के चलते पानी का ओवरफ्लो इतना ज्यादा है कि सिंचाई विभाग की नहरें भी क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे जल भराव की स्थिति पैदा हो रही है।
वहीं भारी बरसात के अलर्ट के चलते सिंचाई विभाग की सभी बाढ़ चौकियां और पूरा विभाग बाढ़ प्रबंधन में जुटा हुआ है.साथ ही गौला नदी में जलस्तर बढ़ने पर तत्काल तटवर्ती इलाकों में सूचित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं. हल्द्वानी और लाल कुआं के क्षेत्र में जल भराव की स्थिति बन गई है जिला प्रशासन की टीम खुद मौके पर जल भराव से निपटने के लिए नगर निगम के टीमों को मैदान में उतारा है.
हल्द्वानी शहर के नहर और नालों का पानी सड़कों पर बह रहा है।
डीएम नैनीताल वंदना सिंह का कहना है कि हल्द्वानी में कई जगह सड़क धंसने के मामले सामने आ रहे हैं जिन पर तत्काल कार्य कराया जा रहा है.इसके अलावा पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन से बंद सड़कों को खोलने के लिए कंट्रोल रूम से मोनिटरिंग भी की जा रही है.साथ ही सरकारी मशीनरी मौके पर मौजूद है या नहीं इसका भी क्रॉस चेक कराया जा रहा है. जिलाधिकारी वंदना सिंह का कहना है कि मानसून के मद्देनजर सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन सहित सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›