Connect with us

हरिद्वार

भारी बारिश के कारण रामझूला पुल की नींव पर आई दरार, पुल पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश- पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र ऋषिकेश का रामझूला पुल पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। भारी बारिश की वजह से मुनिकीरेती क्षेत्र में रामझूला पुल की नींव के निकट एक दरार आ गई है। बताया जा रहा है कि गंगा के उफान पर होने से यह दरार आई है। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम के निर्देश पर राम झूला पुल पर पर्यटकों के आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पर्यटकों को राम झूला पुल पर जाने से रोकना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के लिए सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की आशंका है। अन्य जनपदों में हल्की बारिश हो सकती है।

Select Language

Advertisement