Report by : CWN Desk
Published at :
हाईकोर्ट ने हेमवतीनंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी के निर्णय पर लगाया स्टे

10 अशासकीय महाविद्यालयों को असंबद्ध करने का सुनाया था फरमान
नैनीताल।
हाईकोर्ट ने हेमवतीनंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी के निर्णय पर लगाया स्टे दे दिया। 10 अशासकीय महाविद्यालयों को असंबद्ध करने का विवि ने फरमान सुनाया था।
हेमवतीनंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी देहरादून के डीएवी कॉलेज प्रबंधन ने हाईकोर्ट में दस अशासकीय महाविद्यालयों को असंबद्ध करने के फैसले को चुनौती दी थी। जिस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के 30 मई को कार्य परिषद में लिए गए निर्णय पर स्टे लगा लगा दिया है। सोमवार को हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किया।
है। डीएवी कॉलेज प्रबंधन ने हाईकोर्ट में दस अशासकीय महाविद्यालयों को असंबद्ध करने के फैसले को चुनौती दी थी। सोमवार को हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किया। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केआर जैन ने पुष्टि की। उन्होंने कहा के आदेश की प्रति मिलने पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›