Report by : CWN Desk
Published at :
तुर्की भूकंप में कोटद्वार के विजय की मौत, हाथ पर बने टैटू से हुई शिनाख्त

घटना बीती रात की, दमकल ने काबू पाया काबू, काफी नुकसान
(साभार: कमल जगाती)

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में तड़के सवेरे दुकानों और आवासीय भवन में आग लग गई। आग पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया लेकिन तबतक दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
नैनीताल के मल्लीताल में आज तड़के सवेरे आग लग गई। आग मशहूर शंकर स्टोर की दुकान के समीप की पेस्ट्री शॉप में लगी और देखते ही देखते उसके बगल की मोबाइल शॉप तक पहुंच गई। आग बढ़ने से दुकानें धूं धूं कर जलने लगी और आग बढ़ते हुए ऊपरी मंजिल तक पहुंच जाती, लेकिन उसपर काबू पा लिया गया। फायरमैन हरनाम सिंह ने बताया कि फायर सर्विस को घटना की सूचना तड़के सवेरे लगभग 3:30 पर दी गई, जिसके बाद फायर सर्विस की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
उन्होंने बताया की दुकान स्वामी वहां मौजूद नहीं थे जिससे आंकलन का अनुमान नहीं लागया जा सका, लेकिन दुकाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने का काम शुरू होने के कुछ समय बाद ही आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान स्वामियों को लाखों का नुकसान माना जा रहा है।
जिलाधिकारी धिराज गर्ब्याल के सांस्कृतिक विरासत बनाने के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा इस पेस्ट्री शॉप को खासा नुकसान हुआ है। इस खड़ी बाजार में हाल में ही सौन्दर्यकरण का काम हुआ था, जिससे इसकी सुंदर दीवारों और शटर में पेंटिंग को भी नुकसान हो गया है। प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। व्यावसायिक और उसके ऊपर होटल होने के कारण भवन को भारी खतरा पैदा हो गया था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›