Connect with us

हरिद्वार

एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पारदर्शिता के साथ विकास करना ही प्राथमिकता:- अंशुल सिंह

हरिद्वार- हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। पहले दिन प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपाध्यक्ष अंशुल सिंह से मुलाकात की और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। नवनियुक्त उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने बताया कि उनकी कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली प्राथमिकता पारदर्शिता के साथ जनपद का विकास करना है। विकास में प्राधिकरण के कई प्रोजेक्ट हैं। जो अभी केंद्र और प्रदेश सरकार से मिले हैं, उन्हें ट्रेक पर लाया जाएगा। इन प्रोजेक्टों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाएगा। प्राधिकरण से संबंधित जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए जनता से बेहतर संवाद बनाया जाएगा। जिससे सभी की समस्याओं का निस्तारण समय से हो सके। प्राधिकरण की ओर से सील हुई कॉलोनियों में यदि सील होने के बाद कार्य चल रहा है। उसकी जांच कर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किए जायेंगे। लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement