Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में हैड़ाखान क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन

हल्द्वानी। हल्द्वानी में भारी बारिश के बावजूद हेड़ाखान क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बाहर धरना देकर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
बारिश में भीगते हुए धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि 200 गांवों को जिला मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली सड़क पिछले एक साल से खराब है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर है लोगों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के भी लाले पड़े हैं बार-बार रास्ता बंद हो जाने पर भी प्रशासन अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था तैयार नहीं कर पाया है।
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने कहा कि लगातार ग्रामीणों द्वारा पिछले 1 साल से प्रदर्शन किए जाने के बावजूद सरकार और प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली, प्रदर्शनकारियों का आरोप है की स्थानीय विधायक और सांसद ने भी आज तक काठगोदाम हेड़ाखान मार्ग को ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए अब ग्रामीणों के सामने भारी बरसात में भी प्रदर्शन करने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा है, इस दौरान ग्रामीणों की मुख्य अभियंता से तीखी नोकझोंक भी हुई, ग्रामीणों ने कहा की अगर जल्द रास्ता नहीं खोला गया तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे, वही पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता का कहना है कि सड़क पर मलबा आ रहा है जिसे तत्काल हटवा दिया जा रहा है जल्द ही स्थाई समाधान निकाल दिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›