Connect with us

उधमसिंह नगर

काशीपुर में महिला की गला रेतकर हत्या, पति फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। बुधवार रात एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से उसका पति फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद को कारण बताया जा रहा है।
मृतका का नाम सुनीता था और उसकी उम्र 52 वर्ष थी। सुनीता का पति भगवान दास जल संस्थान से दो वर्ष पूर्व रिटायर हुआ था। भगवान दास ने आठ साल पहले सुनीता से दूसरी शादी की थी। सुनीता के पहले पति की मौत हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: ज्वालापुर में सड़क हादसा: कार की टक्कर से युवक की मौत, बहन के घर जा रहा था सलामत खान


पुलिस के अनुसार, भगवान दास और सुनीता के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद होता रहता था। बुधवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद भगवान दास ने सुनीता की गला रेतकर हत्या कर दी।
हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने भगवान दास की तलाश शुरू कर दी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।
मृतका के बेटे सन्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने ही उसकी मां की हत्या की है। सन्नी ने बताया कि वह घटना के समय जिम गया हुआ था। उसे मकान मालकिन ने फोन कर मां की हत्या की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बेगुल डैम में नदी के अपस्ट्रीम का जॉइंट सर्वे कर भू–कटाव एवं नदी के बहाव नियंत्रित करने के लिए करेंगे समाधान: उदयराज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement