Connect with us

नई दिल्ली

कार गिरी नदी में पतिपत्नी हुए घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहुँचाया अस्पताल

गम्भीर चोट के चलते दोनों को रैफर किया हाई सेंटर

धानाचूली(नैनीताल)। हल्द्वानी से सुंदरखाल(मुक्तेश्वर) जा रहे एक दम्पति की कार पदमपुरी के पास अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे सवार दोनों पति पत्नी घायल हो गए। वही पुलिस व ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। दोनों को गम्भीर चोटे आने से हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी भवानीपुर से लड़ेंगी, भाजपा ने सुवेंदु को उतारा; मुकाबला हुआ दिलचस्प


धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे हल्द्वानी भोलानाथ गार्डन निवासी आशीष कार्की (30) पुत्र स्व मदन सिंह कार्की उनकी पत्नी गीतिका कार्की (26) के साथ अपने वाहन संख्या यूके 04 एएच 6267 वैगनआर कार से भीमताल से सुंदरखाल को जा रहे थे। पदमपुरी के पास उनकी कार अन्य वाहन को बचाने के चक्कर अनियंत्रित होकर रोड से करीब 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। जिसमें दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए । वही पुलिस चौकी धारी के कर्मचारियों तथा ग्रामीणों द्वारा सकुशल प्राथमिक उपचार हेतु पदमपुरी अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां से इन दोनों को हायर सेंटर रैफर किया गया। पदमपुरी की डॉ. अंकित तिवारी ने बताया आशीष कार्की की कमर में गंभीर चोट है तथा गीतिका कार्की का दाहिना पैर फेक्चर हो गया है और सिर में चोट है। । वही घटना में कार के परछक्के उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  बजट 2026: शेयर बाजार पर टैक्स की मार, निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपये

Select Language

Advertisement