Connect with us

नई दिल्ली

खाने में नमक ज्यादा हो जाए तो अपनाएं ये तरीका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नींबू, दही, देशी घी, आटे की लोई और उबला आलू करें ट्राई

हल्द्वानी। नमक। नमक खाने का स्वाद बढ़ाता है और हमारी सेहत के लिए काफी अहम भूमिका भी निभाता है।
खाने में नमक की कमी की वजह से भोजन बेस्वाद लगता है। लेकिन अगर सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए, तो यह स्वाद को और भी ज्यादा खराब कर देता है। किसी खास मौके पर अगर सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए, तो मूड तो खराब होता ही है, लेकिन पूरी सब्जी भी फेंकनी पड़ जाती है।
खाने के नमक का इस्तेमाल हमारे शरीर में तंत्रिका और मांसपेशियों के कार्य तथा पानी और खनिजों का संतुलन बनाए रखने के लिए भी काफी जरूरी होता है। अगर सब्जी में नमक ज्यादा होने की वजह से अगर आपकी मेहनत की खराब हो जाती है, तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में, जिनकी मदद से आप सब्जी में ज्यादा हुए नमक को आसानी से कम कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल: सेंसेक्स 73,500 के पार, क्या अब निवेश का सही समय है?

नींबू का रस

विटामिन सी से भरा नींबू स्वाद में खट्टा होने की वजह से नमक कम करने में आपके काफी काम आ सकता है। अगर दाल या सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए, तो परेशान होने की जगह इसमें तुरंत नींबू का रस मिलाकर दें। नींबू का खट्टापन नमक की मात्रा को कम कर देगा।

आटे की लोई

खाना बनाते समय अगर दाल या सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए, तो घबराएं नहीं। ऐसे में आप आटे की लोई का इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ देर तक आटे की लोई को सब्जी या दाल में डाल दें और फिर थोड़ी देर बाद इसे बाहर निकाल लें। सब्जी या दाल में आटे की लोई डालने से यह अतिरिक्त नमक को सोख लेगी और नमक पहले की तुलना में काफी कम हो जाएगा।


देसी घी

सब्जी या दाल में ज्यादा नमक कम करने में देसी घी काफी गुणकारी है। अगर खाने में नमक के साथ ही मिर्च भी ज्यादा हो गई है, तो इसके लिए सब्जी या दाल में एक चम्मच देसी घी डाल दें।

यह भी पढ़ें 👉  अलीपुर गांव में विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

दही

सब्जी में अगर ज्यादा नमक पड़ जाए, तो इसे कम करने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। नमक कम करने के लिए सब्जी में एक या दो चम्मच दही डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। सब्जी में दही पड़ते ही यह नमक की मात्रा को संतुलित कर देगा और इसका स्वाद भी बढ़ जाएगा।

उबला आलू

सब्जी में नमक ज्यादा होने पर आप उबले आलू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सब्जी में उबला आलू डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। आलू सब्जी में मौजूद ज्यादा नमक सोख लेगा और नमक की मात्रा को बराबर कर देगा। कुछ देर सब्जी में रहने के बाद आलू की बाहर निकाल लें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement