Report by : Paras Bisht
Published at :
अगर घूमने आ रहे हैं नैनीताल तो पहले पढ़ लें वीकेंड रूट प्लान

नैनीताल जिले में (शनिवार / रविवार) को यातायात के लिए वीकेंड प्लान लागू
हल्द्वानी।
जनपद नैनीताल आने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालको जो शहर नैनीताल, भीमताल, भवाली एवं मुक्तेश्वर इत्यादि स्थानों को जा रहे है उनके वाहनों हेतु-
■ बरेली रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
■ रामपुर रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनापानी तिराहे से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
■ कालाढुंगी रोड से नैनीताल / भीमताल की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
■ वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों को प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
अतः समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के वीकेण्ड का रूट प्लान का पालन कर नैनीताल/भीमताल रोड में प्रवेश करें।
नोट-  यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार स्टेडियम में पार्क किया जायेगा, वहाँ से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश करेंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›