Report by : CWN Desk
Published at :
कुमाऊं में 101 दरोगा और 221 सिपाहियों के तबादले, आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने जारी की सूची

हल्द्वानी। लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात दरोगा और सिपाहियों के तबादले कर दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने शुक्रवार को तबादला सूची जारी करते हुए बताया कि कुमाऊं परिक्षेत्र में सेवाकाल पूरा कर चुके 101 दरोगा और 221 सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

आईजी ने कहा कि मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर रायशुमारी के बाद यह निर्णय लिया गया है ताकि पुलिसकर्मियों को नए जिलों में अनुभव प्राप्त हो सके और सेवाओं में पारदर्शिता बनी रहे। सूची के अनुसार, कुल 101 पुलिसकर्मी मैदान से लंबे समय के बाद पहाड़ी जिलों में भेजे गए हैं, जबकि 118 दरोगा और सिपाही पहाड़ से मैदान में ट्रांसफर किए गए हैं।

तबादला आदेश के तहत ऊधमसिंह नगर (यूएसनगर) से 40, नैनीताल से 21, पिथौरागढ़ से 14, चंपावत से 11, बागेश्वर से 6, तथा अल्मोड़ा से 9 उपनिरीक्षकों को अन्य जिलों में भेजा गया है। सिपाहियों में यूएसनगर से 64, नैनीताल से 39, पिथौरागढ़ से 57, चंपावत से 7, बागेश्वर से 42, तथा अल्मोड़ा से 11 सिपाहियों के तबादले किए गए हैं।

आईजी ने सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी न रहे। इस बदलाव से पुलिस व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›