नई दिल्ली

इग्नू ने जुलाई 2024 सत्र में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाई

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2024 सत्र में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। शिक्षार्थी विभिन्न ऑनलाइन व ओडीएल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि छात्र वेबसाइड https://ignouadmission.samarth.edu.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश की पुष्टि के बाद योग्य छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.inपर भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण के समय यदि संभव हो तो छात्र अपना ईमेल और मोबाइल नंबर दें, ताकि इग्नू की ओर से भेजी जाने वाली महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो सकें। इसके अलावा दोबारा पंजीकरण के लिए छात्र https://onlinerr.ignou.ac.in पर 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी