Connect with us

हरिद्वार

आईआईटी रुड़की के कर्मचारी ने आत्महत्या की, महिला अधिकारी पर लगा उत्पीड़न का आरोप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। आईआईटी रुड़की में तैनात एक कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। कर्मचारी के परिजनों ने विभाग की एक महिला अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर कर्मचारी के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा भी किया।
आईआईटी रुड़की के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (मेहता फैमिली स्कूल) में जूनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात शरद पंवार ने मंगलवार देर शाम कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
बुधवार को मृतक कर्मचारियों के परिजन कोतवाली रुड़की पहुंचे, जहां उन्होंने आईआईटी की एक महिला अधिकारी पर कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। मृतक के जीजा संदीप कुमार निवासी अंबाला ने बताया कि शरद की एक अधिकारी उसे परेशान करती थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement