Connect with us

नई दिल्ली

हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में नाले की जमीन पर अवैध निर्माण, प्रशासन ने चिह्नित कर दिए नोटिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र में नाले की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत पर शनिवार को प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाले पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई, जिस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए भवनों को चिह्नित कर लाल निशान लगाए और संबंधित लोगों को 15 दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  बरात रास्ते में रोककर दूल्हे को उठाकर ले गई पुलिस

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल शाह और तहसीलदार मनीषा बिष्ट के नेतृत्व में पहुंची टीम को नाले की भूमि पर दो स्थानों पर निर्माण कार्य होता मिला। इनमें से एक दो मंजिला भवन उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति द्वारा नाले की भूमि पर बनाया जा रहा था, जिसे मौके पर ही रुकवाया गया।

राजस्व विभाग की टीम ने नाले के किनारे बने अन्य भवनों को भी चिह्नित किया और मानसून के मद्देनज़र सुरक्षा को देखते हुए निवासियों को घर खाली करने की सलाह दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: फ्लाईओवर योजना पर लगी रोक, फिजिबिलिटी रिपोर्ट में सामाजिक और आर्थिक नुकसान की आशंका

वहीं, नाले की भूमि पर अवैध रूप से की जा रही प्लॉटिंग को भी टीम ने मौके पर ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement