Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में बिपरजॉय का असर, कई जिलों में हल्की बारिश से गर्मी से राहत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बदला मौसम, रविवार-सोमवार को जारी है ऑरेंज अलर्ट

हल्द्वानी। गुजरात पहुंचने के बाद बिपरजॉय का असर उत्तर भारत के राज्यों में दिखाई दे सकता है। उत्तराखंड में कई जिलों में मौसम बदलने के साथ हल्की बारिश हुई है। इससे गर्मी से राहत मिली है।
उत्तराखंड के पहाड़ से मैदानी क्षेत्र में रविवार एवं सोमवार दो दिन तेज वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम बदलने के बाद प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत प्रदेशभर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए रविवार-सोमवार को ऑरेंज अलर्ट व इसके बाद तीन दिन यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में यह बदलाव चक्रवाती तूफान बिपर्जय के अप्रत्यक्ष असर उत्तराखंड में भी दिख सकता है। चक्रवाती तूफान गुजरात के तटीय क्षेत्रों में टकराकर आगे बढ़ गया है।

Select Language

Advertisement