Report by : CWN Desk
Published at :
सुराहीथोता के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने निकाला चालक का शव

चमोली। चमोली जिले के द्रोणागिरि मार्ग पर सुराहीथोता के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। SDRF ने रेस्क्यू कर चालक का शव निकाल लिया है।

सुराहीथोता के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने निकाला चालक का शव

19 जनवरी 2023 की साँय थाना जोशीमठ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि द्रोणागिरि मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 600 मीटर गहरी खाई में गिर गया है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर जोशीमठ से SDRF टीम HC दिगपाल लाल के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

सुराहीथोता के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने निकाला चालक का शव

घटनास्थल पर पहुँचकर टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन फ़ोर्स गुरखा (UK15C 9007) था जिसमे एक ही व्यक्ति सवार था। उक्त वाहन सवार नीति घाटी की ओर घूमने गया था एवं वापस आते समय वाहन फिसलने से अनियंत्रित होने पर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

SDRF टीम द्वारा मध्य रात्रि घनघोर अंधेरे में मौके पर पहुँचकर किसी तरह रोप की सहायता से गहरी खाई में उतरकर वाहन तक अपनी पहुँच बनाई। उक्त वाहन चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त शव को स्ट्रेचर की सहायता से 600 मीटर ऊपर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का विवरण:
मेलविन पुत्र अब्राहम (मैनेजर, St. जोसेफ किंडर गार्टन, कोटद्वार), 39 वर्ष, बिशप हाउस, नियर गोवेनरमेंट हॉस्टिपल, कोटद्वार।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›