Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा सल्ट में तेंदुए ने घर के पास एक महिला पर हमला किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दो दिन पूर्व ही वन विभाग ने गांव में डाल दिया था डेरा
अल्मोड़ा। सल्ट में तेंदुए ने घर के पास एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथी महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया, इससे उसकी जान बच सकी। महिला को स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब सल्ट के लुहेड़ा निवासी लीला देवी (50) पत्नी महेंद्र सिंह अपनी पड़ोसी महिलाओं के साथ घास लेने घर से 100 मीटर दूर खेत में गई थी। इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसने हौसला दिखाते हुए तेंदुए की पकड़ से खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। साथियों के शोर के साथ उसका यह प्रयास सफल रहा। दो मिनट तक चले संघर्ष के बाद तेंदुआ भाग गया तब उसकी जान बच सकी। हालांकि इस घटना में तेंदुए ने उसके शरीर पर गहरे घाव कर दिए। परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौनखाल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल महिला का रामनगर में उसका उपचार चल रहा है।
इधर महिला पर तेंदुए के हमले की इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। प्रधान केसर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। टीम पूरे दिन क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने में जुटी रही, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया।
वन विभाग के मुताबिक बीते 30 जून को ग्रामीणों ने गांव के आसपास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना दी थी। वन विभाग की टीम ने उसी दिन गांव पहुंचकर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाने का प्रयास किया। तब से टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही थ, लेकिन इसी बीच तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया और वन विभाग देखता रह गया। बता दें कि जिस क्षेत्र में तेंदुए ने महिला पर हमला किया, वहां लंबे समय से इसकी सक्रियता बनी थी। चार महीने पूर्व इसी क्षेत्र में कार से उतरे एक यात्री पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ के लिए खुशखबरी: नैनीसैनी हवाई अड्डे पर सफल ट्रायल लैंडिंग, दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement