Connect with us

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित हो कार खाई में गिरी, चालक की मृत्यु

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खैरना(नैनीताल)- आज तड़के सुबह नैनीताल  जिले के अंतर्गत अल्मोड़ा हाईवे में खैरना के पास एक कार अनियंत्रित हो खाई में गिर गई। जिसके चालक की मौके पर मृत्यु होना बताया जा रहा है।
   दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार चालक के शव को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
  चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरना चौकी पुलिस को आज सोमवार सुबह लगभग 7:00 बजे गरमपानी के पास एक कार नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुँची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक के शव को बरामद किया।

Select Language

Advertisement