Report by : CWN Desk
Published at :
भवाली में कलियुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नैनीताल। जिले के भवाली कोतवाली क्षेत्र के नगारीगांव से शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 32 वर्षीय पुत्र ने अपने 75 वर्षीय पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर दोपहर प्रेम सिंह नामक ग्रामीण ने 112 पर कॉल कर सूचना दी कि नगारीगांव निवासी राजकुमार सदाशंकर पर उनके बेटे सचिन सदाशंकर द्वारा घर में डंडे से हमला किया जा रहा है और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि राजकुमार सदाशंकर की डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी सचिन अविवाहित है और अपने पिता के साथ ही घर में रहता था। घटना के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›