Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
चम्पावत में बारिश का कहर, खटीमा जलमग्न, हजारों लोग फंसे, तैरने लगे वाहन, देखें वीडियो

चंपावत। बेलखेत का झूला पुल क्वारला नदी के उफान में बह गया है। पुल बहने से करीब क्षेत्र की पांच हजार आबादी का संपर्क जिला मुख्यालय और राज्य के अन्य हिस्सों से कट गया है। लगातार हो रही बारिश से जगह जगह भूस्खलन भी हो रहा है।  
वहीं बजौन गांव को मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क भूस्खलन से धंस गई है। बनबसा क्षेत्र में देवीपुरा पंतर फार्म में  बारिश के कारण तीन परिवारों को खतरा हो गया है। रातभर मकान परिसर में जलभराव होने से परिवारों के सदस्यों ने मकान के छत पर बने एक कमरे में शरण ले रखी है।


वहीं, चंपावत जिले में लगातार हो रही बारिश से लोहाघाट, चंपावत, बनबसा और टनकपुर में बिजली गुल है। देर रात लोहाघाट में 33केवी लाइन में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली गुल होने से लोगों की मुश्किलें बड़ गई हैं। फोन चार्ज करना मुश्किल हो रहा है। घर में लगाए गए इन्वर्टर की बैटरी बैकअप भी जवाब दे गई है। बिजली गुल हुए करीब 10 घंटे का समय हो गया है। लोहाघाट में यूपीसीएल कर्मी भारी बारिश में फॉल्ट ठीक करने में लगे है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›