Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में 16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर दुष्कर्म किया। कई घंटों बाद बच्ची आरोपी के घर में ही पड़ी मिली। पुलिस ने पोक्सो में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसकी छह वर्षीय पुत्री एक पांच वर्षीय बच्चे के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ अपने घर ले गया। 
आरोप है कि कमरे के अंदर ले जाकर उसने बच्ची के हाथ और मुंह चुन्नी से बांध दिए और दुष्कर्म किया। कई घंटे तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह आरोपी के घर सोफे के पीछे पड़ी मिली। उसके हाथ और मुंह बंधे थे। घटना के बाद किशोर फरार हो गया। बच्ची को इस हाल में देख सकते में आए परिजन और ग्रामीण उसे लेकर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement