Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में बाग से आम तोड़ने से बच्चों को रोका तो एक बच्चे के परिवार ने चौकीदार को पिलर से बांधकर पीटा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बच्चे के परिजन चौकीदारी करने वाले युवक को पकड़कर अपने घर ले, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार।
बाग से आम तोड़ने आए बच्चों को बाग की रखवाली (चौकीदारी) कर रहे युवक ने धमकाकर भगा दिया। इससे नाराज एक बच्चे के परिजन युवक को पकड़कर अपने घर ले गए। आरोप है कि युवक को पिलर से बांधकर पिटाई की गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।
लक्सर के करणपुर गांव निवासी मीरा देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा बुधवार को पड़ोसी गांव दाबकी में आम के बाग की रखवाली करता है। बुधवार को गांव के दो बच्चे आम तोड़ रहे थे। इस पर काला ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। इसकी जानकारी बच्चों ने अपने परिवार को दी। आरोप है कि बच्चों के परिजन बाग में आए और उसे पकड़कर अपने घर ले गए।
आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे मकान के पिलर से बांधकर पिटाई कर दी। किसी ने इसकी सूचना उसकी मां को दी। मां ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही आरोपी घर से फरार हो गए। पुलिस ने उसे खोलकर अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर दाबकी गांव निवासी जोगिंदर, उसके बेटे जॉनी, प्रदीप व कृष्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही चारों की तलाश की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement