Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में आबकारी विभाग में चेकिंग की ड्यूटी में पीआरडी जवान को गोली लगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। मंगलौर के आमखेड़ी निवासी पीआरडी जवान को संदिग्ध परिस्थियों में गोली लग गई। घायल जवान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस जंच कर रही है।
पीआरडी जवान आदित्य की आबकारी विभाग में चेकिंग की ड्यूटी है। शुक्रवार रात आदित्य को संदिग्ध परिस्थिति  में गोली लग गई। पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह रात 10 बजे ड्यूटी के बाद अपने घर आया था। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement