हरिद्वार

हरिद्वार में मां से वीडियो कॉल कर बोला मैं गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर रहा हूं, लापता

हरिद्वार। मां मैं गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर रहा हूं। मुझे तलाशने की कोशिश मत करना।’ एक युवक ने अपनी मां को वीडियो कॉल कर आत्महत्या करने की बात कही और कॉल काट दी। इसके बाद से युवक का मोबाइल बंद आ रहा है और वह लापता है। पुलिस ने युवक की गंगनहर किनारे उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव जौरासी निवासी अर्सलान गांव में ही फास्ट फूड की दुकान चलाता है। रविवार को अर्सलान की परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसके बाद से वह लापता हो गया।
बताया जा रहा है कि उसने रुड़की सोलानी पार्क के पास गंगनहर किनारे खड़े होकर अपनी मां के पास वीडियो कॉल की और बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। उसकी मां ने ऐसा करने से उसे रोका लेकिन उसने एक नहीं सुनी और कुछ देर बाद कॉल काट दी।
परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद आया। घबराए परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस सोलानी पार्क के पास पहुंची और उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली तो वह पार्क के आसपास की ही निकली है। परिजन और पुलिस युवक की गंगनहर व आसपास तलाश कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि युवक की लगातार तलाश की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी