Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार मंगलौर में चार युवकों के शव मिले से सनसनी, नहीं हुई शिनाख्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। बुधवार की दोपहर मोहम्मदपुर झाल में एक साथ चार युवकों के शव अटके होने से सनसनी फैल गई। युवकों के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सभी युवक मात्र अंडरवियर पहने हुए है। आशंका जताई जा रही है कि गंगनहर में नहाते समय युवक डूबे होंगे पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में मोहम्मदपुर झाल है। बुधवार की दोपहर को मोहम्मदपुर झाल में किसी ने एक युवक का शव अटका देखा। इसके बाद उसे तीन अन्य युवकों के शव भी अटके हुए दिखाई दिये। एक साथ चार युवकों के शव अटके देख शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी युवकों के शव बाहर निकलवाये। पुलिस ने मृतकों के शव की शिनाख्त के प्रयास किये लेकिन एक भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सभी युवक अंडरवियर पहने हुए थे। इन सभी युवकों की उम्र 30 से 32 साल के बीच थी। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement